Site icon Dainik Savera Times

Aaj ka mausam: भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल किया बेहाल, जानें कब मिलेगी राहत

Aaj ka mausam

Aaj ka mausam

Aaj ka mausam 29 June 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों के भीतर मानसून के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। विभाग की ओर से यह जानकारी भी दी गई कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के शेष हिस्सों में भी अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

राजधानी में भीषण गर्मी
हालांकि, मानसून के आगमन से पहले दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को राजधानी ने पिछले दो वर्षों का सबसे गर्म दिन दर्ज किया। सुबह न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था। वहीं, अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता भरा, जानें अन्य राशियों का हाल

 

पूर्वोत्तर में भारी बारिश से बाढ़
पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई राज्यों में हालात चिंताजनक बना दिए हैं। अरुणाचल प्रदेश के केयी पेनयोर क्षेत्र में अचानक आई फ्लैश फ्लड की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। बाढ़ और भूस्खलन से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे भी प्रभावित हुए हैं।

राज्य के लगभग दस जिले इस समय बाढ़ और भारी बारिश से जूझ रहे हैं, जहां प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में 200 मिलीमीटर तक वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 29 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

Exit mobile version