Site icon Dainik Savera Times

Aaj ka mausam 30 Oct 2026: दिल्ली-यूपी समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Aaj ka mausam 30 Oct 2026

Aaj ka mausam 30 Oct 2026

Aaj ka mausam 30 Oct 2026: मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में बारिश और तेज हवाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 30 अक्टूबर को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

16 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाओं का खतरा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 30 अक्टूबर को मौसम खराब रहने का अनुमान है। यहां बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 30 Oct 2026: कर्क वालों को सफलता तो वृश्चिक राशि को तनाव! जानें अन्य राशियों के हाल

 

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बरसेंगे बादल
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित जिलों में गाजियाबाद, आगरा, आजमगढ़, मऊ, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, गाजीपुर, संतकबीर नगर, बलिया, सीतापुर, मैनपुरी, पीलीभीत, अलीगढ़, कानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं।

बिहार में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। पटना, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, मुंगेर, बांका, जमुई, गया, भागलपुर, कैमूर, नवादा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, वैशाली, कटिहार और किशनगंज में खराब मौसम की संभावना जताई गई है।

झारखंड में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
झारखंड में भी मौसम का असर दिखाई देगा। रांची, हजारीबाग, दुमका, लातेहार, पलामू, सरायकेला, रामगढ़ और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बिगड़ेगा मौसम
पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और चंपावत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 30 Oct 2026

 

वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, चंबा, सिरमौर, मंडी और किन्नौर में भारी बारिश और आंधी की आशंका है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

जम्मू-कश्मीर की बात करें तो जम्मू, किश्तवाड़, कठुआ, अनंतनाग, राजौरी और उधमपुर में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवा के झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

पंजाब और राजस्थान में भी बारिश-आंधी का अलर्ट
पंजाब के कई इलाकों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। होशियारपुर, जालंधर, संगरूर, पठानकोट, बरनाला, रूपनगर, चंडीगढ़ और अमृतसर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दूसरी ओर राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, झुंझुनू, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, अलवर, अजमेर, चुरू, जालोर, सीकर, सिरोही और फलौदी में बारिश और आंधी का अलर्ट है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भी बारिश से बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जबलपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, डिंडोरी, रायसेन, मंडला, खरगोन, होशंगाबाद, छतरपुर, विदिशा, नीमच, शहडोल, सिवनी, खंडवा, देवास और बालाघाट में मध्यम से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है।

 

Exit mobile version