Aaj ka mausam 31 Oct 2026: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 अक्टूबर 2026 को देश के 25 राज्यों में आंधी और बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में शनिवार को मौसम खराब रह सकता है। कुछ स्थानों पर वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है।
बंगाल की खाड़ी में मौसमी गतिविधियों से बदलेगा मौसम
मौसम में इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी के आसपास सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इसके अलावा दक्षिणी छत्तीसगढ़ के आसपास कम दबाव की स्थिति और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी देश के कई हिस्सों में दिखाई दे सकता है। इन मौसमी प्रणालियों के चलते विभिन्न राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी
IMD के अनुसार, 31 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में मौसम बदल सकता है। इन राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में बादलों का रहेगा डेरा, बारिश के आसार नहीं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम में ठंडक बढ़ सकती है, हालांकि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
गाजियाबाद, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, उन्नाव, आजमगढ़, जौनपुर, कानपुर, बलरामपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, बहराइच, अंबेडकर नगर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बागपत और वाराणसी समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
बिहार के 25 जिलों में आंधी-पानी की आशंका
बिहार में भी शनिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने पटना, गया, मधुबनी, पूर्णिया, जहानाबाद, सिवान, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कटिहार, अररिया, सारण, गोपालगंज, कैमूर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, किशनगंज, बेगूसराय, लखीसराय और भागलपुर में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे PM Modi, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश के आसार
झारखंड में रांची, धनबाद, लातेहार, गुमला, गढ़वा, साहेबगंज, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, गिरिडीह, हजारीबाग और पलामू में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
वहीं, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, मेदिनीपुर, दार्जिलिंग, नादिया, अलीपुरद्वार, कालिम्पोंग और बीरभूम में भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
पंजाब और राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
पंजाब के कई इलाकों में शनिवार को बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, मोगा, पटियाला और अमृतसर में मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
राजस्थान में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, करौली, बीकानेर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, धौलपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर और बूंदी में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

