Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Aaj ka Mausam

Aaj ka Mausam

Aaj ka Mausam : मानसून का असर देश के कई राज्यों में साफ दिखने लगा है। IMD ने 5 जुलाई से अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। खासकर किसानों को सलाह दी गई है कि वे खुले में जाने से बचें। विशेषकर बिहार और उत्तर प्रदेश में वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना सबसे अधिक बताई जा रही है।

दिल्ली में होगी बारिश-
राजधानी में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। 6 और 7 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। बीते दिन हुई बारिश के बावजूद भी लोग उमस से परेशान रहे।

उत्तर-पश्चिम भारत-
भारतीय मौसम विभाग ने 5 से 9 जुलाई तक के लिए उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी UP में 5 से 8 जुलाई के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत-
अगले 1 हफ्ते के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई स्थानों पर आंधी और चमक-गरज के साथ बारिश की संभावना है। मेघालय में कल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत-
दक्षिण भारत में आने वाले 7 दिनों में तेज हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है। कर्नाटक और केरल में 5 से 6 जुलाई के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

पश्चिमी भारत का हाल-
5 से 7 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा में विभिन्न स्थानों पर बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में कोंकण और गोवा के अलावा, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। सौराष्ट्र और कच्छ में भी बारिश की संभावना है। साथ ही, इन दिनों क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा, हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं।

Exit mobile version