Site icon Dainik Savera Times

दिवाली पर इन राज्यों में बारिश बिगाड़ सकती है त्यौहार का मजा! जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का हाल

Aaj ka mausam 8 Nov 2026

Aaj ka mausam 8 Nov 2026

Aaj ka mausam 8 Nov 2026: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। वहीं, उत्तर भारत के दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान गिरने से कई इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में रविवार को मौसम थोड़ा शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी के लिए मौसम विभाग ने बारिश या आंधी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, दिन और रात के समय ठंड बढ़ सकती है।

यूपी, बिहार और झारखंड में बारिश होगी या नहीं?
उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। IMD ने भी प्रदेश में बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। वहीं, बिहार और झारखंड में भी मौसम साफ रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- दिवाली पर शेयर बाजार में रहेगी रौनक! रविवार को खुलेगा NSE-BSE, एक घंटे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें पूरा शेड्यूल

 

पहाड़ी राज्यों में बढ़ेगी ठंड
उत्तराखंड में 8 और 9 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

बात जम्मू-कश्मीर की करें तो फिलहाल यहां मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क
राजस्थान में 8 नवंबर को बारिश की कोई बड़ी गतिविधि होने की संभावना नहीं है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में भी रविवार को भारी बारिश या आंधी का अलर्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें- PM Modi ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, जवानों के साथ त्योहार मनाने की परंपरा रखेंगे जारी

 

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 9 नवंबर के बाद बारिश बढ़ने का अनुमान है।

दक्षिण भारत के 5 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। IMD के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और कराईकल में 8 नवंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

 

Exit mobile version