Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों को मिलेगी भयंकर गर्मी से राहत

June 18, 2025

इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों को मिलेगी भयंकर गर्मी से राहत

Aaj ka Mausam : पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी का सामना करने वाले राज्यों के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। दरअसल मौसम विभाग ने बताया है की बंगाल की खाड़ी में साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इस कारण ही उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। IMD ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इससे इस बार अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तो गर्मी इतनी ज्यादा थी की पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। इस बार पड़ी असहनीय गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। लेकिन अब इन राज्यों के लिए भी राहत भरी खबर है। बीती रात मौसम ने करवट बदला और दिल्ली में आंधी के साथ-साथ बारिश पड़ी। लगातार हुई बारिश से दिल्ली के तापमान में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत के लिए पूर्वानुमान जारी किया है की इस सप्ताह के खत्म होते तक मानसून एक्टिव हो सकता है। .

बता दें की मानसून गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी में साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन के कारण मानसून अब अच्छी गति के साथ आगे बढ़ सकता है। मानसून के अब बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड पहुंचने के आसार है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी के चलते रेड अलर्ट भी जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आसाम और मेघालय शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें