Aaj ka mausam16 June 2026: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 से 72 घंटों के दौरान कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है। मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ ही मौसम संबंधी जोखिम भी बढ़ गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार देश के करीब 19 राज्यों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है । कुछ क्षेत्रों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं ।
मानसून की बढ़ती सक्रियता
दक्षिण और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है और अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कुछ इलाकों में गर्मी का असर अभी भी दिखाई दे रहा है।
दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम अचानक करवट बदल सकता है। राजधानी में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कई स्थानों पर पहले धूल भरी आंधी और उसके बाद बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Today Horoscope 16 June 2026: आज मंगलवार के दिन किन राशियों पर बरसेगी ‘हनुमान जी’ की कृपा? पढ़ें राशिफल
उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना
कानपुर, वाराणसी, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अनुमान है। कुछ इलाकों में हवा की गति 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
पंजाब-हरियाणा
पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। किसानों को फसल और अनाज के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
पहाड़ी राज्यों में सतर्कता जरूरी
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर में 16 से 19 जून के बीच कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
बिहार और झारखंड
बिहार के पटना, मधुबनी, पूर्णिया, गया, समस्तीपुर, किशनगंज और भागलपुर सहित कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। लोगों को खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं झारखंड में मानसून की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। रांची, धनबाद, जमशेदपुर और दुमका सहित कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है।
ये भी पढ़ें- Ajj da Hukamnama 16 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा
पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, बीरभूम, हुगली और मुर्शिदाबाद में लगातार भारी बारिश की संभावना है। बात पूर्वोत्तर की करें तो यहां असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम का बदलेगा रुख
राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, बूंदी और भरतपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। धूल भरी आंधियां भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं, हालांकि तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, धार, विदिशा और कटनी सहित कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटों में राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में मानसून प्रवेश कर सकता है।
दक्षिण भारत में मानसून ने पकड़ी रफ्तार
केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है।

