Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आप’ ने मिजोरम विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की, जल्द करेगी सीटों का ऐलान

October 16, 2023

‘आप’ ने मिजोरम विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की, जल्द करेगी सीटों का ऐलान

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को घोषणा की कि वह पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी की पूर्वोत्तर राज्यों की इकाई के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि रविवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुई एक बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करने और पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ संगठनात्मक विस्तार के लिए एक समन्वय समिति और एक उत्तर-पूर्व प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।’’

राजेश शर्मा ने कहा कि पूर्वोत्तर में लोग शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, मुद्रास्फीति और बेरोजगारी से संबंधित मुद्दों से जूझ रहे हैं और उनका मानना है कि आम आदमी पार्टी इन समस्याओं का समाधान प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई की समिति जल्द ही उन सीट की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों के नामों की घोषणा करेगी जहां से वह चुनाव लड़ेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें