Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केजरीवाल और मेरी जोड़ी को किराड़ी की जनता बनाएगी नंबर-1 : अनिल झा

November 22, 2024

केजरीवाल और मेरी जोड़ी को किराड़ी की जनता बनाएगी नंबर-1 : अनिल झा

Aam Aadmi Party : आम आदमी पार्टी ने किराड़ी विधानसभा सीट से अनिल झा को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी से टिकट मिलने पर किराड़ी विधानसभा में अनिल झा के समर्थकों ने जश्न मनाया।

इस मौके अनिल झा ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल हैं और किराड़ी में ‘अब मैं हूं‘। मैं समझता हूं कि किराड़ी की जनता इसे जोड़ी नंबर-1 बनाएगी। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के चुंबकीय आकर्षण को जानती है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि एक-एक हजार रुपये हर महिला को मिलेंगे और यह बहुत जल्द कैबिनेट में आने वाला है। मुफ्त में पानी और बिजली की सुविधा तो मिल ही रही है। जो सड़कें खराब हैं उन्हें बेहतर करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा इस विधानसभा में एक शानदार अस्पताल का निर्माण कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से जनता को छुटकारा दिलाया जाएगा। यहां व्यापारियों को नुकसान हुआ है जिससे व्यापारियों ने पलायन किया। मैं समझता हूं कि हम जितना व्यापारियों को बेहतर सुविधा देंगे, उतना ही यहां पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि 200 दिन के अंदर सीवर लाइन को चालू किया जाएगा।

किराड़ी में जलभराव की समस्या काफी जटिल है। इस पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने कहा है कि जब वह पहले छह साल विधायक रहे थे तो किसी को पता भी नहीं था कि यहां पर जलभराव होता है। उस समय आबादी कम थी। लेकिन, जलभराव की समस्या से निपटने और सीवरेज सिस्टम को बेहतर करने के लिए एक्सपर्ट की राय ली जाएगी। चंडीगढ़ वाले ढांचे को यहां पर लाया जाएगा जिससे सीवरेज सिस्टम बेहतर होगा।

अनिल झा भाजपा छोड़कर आप आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और आम आदमी पार्टी ने आपको टिकट दिया। इस पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने कहा कि मैं यहां का स्थानीय हूं और समर्पण भाव से काम करूंगा। मैं जब भाजपा में था तो मैंने बार-बार कहा था कि दलित-पिछड़ों और पूर्वांचल को उचित स्थान दीजिए। किसी वर्ग को छोड़कर तो राजनीति नहीं हो सकती है। किराड़ी में 80 हजार लोग दलित-अति पिछड़ा समाज से आते हैं। सभी को साथ लेकर चलने से ही एक बेहतर दिल्ली का निर्माण होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें