विज्ञापन

हरियाणा में आम आदमी पार्टी विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : CM Mann

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है। इसको लेकर वीरवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह और राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डा. संदीप पाठक ने संयुक्त प्रैस वार्ता की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष.

- विज्ञापन -

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है। इसको लेकर वीरवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह और राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डा. संदीप पाठक ने संयुक्त प्रैस वार्ता की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जब से गुजरात में 14} वोट लिए तब चुनाव आयोग से पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला जिसे किसी पार्टी ने सबसे तेज प्राप्त किया। 2 राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है, 5 विधायक गुजरात और 2 विधायक गोवा में हैं। चंडीगढ़ और सिंगोली में हमारा मेयर है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ सभी 90 विधानसभा सीटों पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब तो आधा दिल्ली से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया। लेकिन सबने हरियाणा को लूटा, इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति को बदला।

इसलिए इस बार ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल।’ उन्होंने कहा कि हरियाणा का दिल्ली और पंजाब से क्लचर मिलता है। अभी विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जालंधर सीट से एकतरफा जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में संगरूर, होशियारपुर और अनंतपुर सीट जीती। मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि जहां भी पूरे देश में मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी मैं प्रचार करने जाऊंगा। हम पूरी ताकत के साथ एक टीम बनाकर लड़ेंगे। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभी ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। ये निर्णय हमने इसलिए किया क्योंकि क्योंकि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों का शासन देखा। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है। लेकिन पिछले 10 साल में इस डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को क्या दिया है, ये बहुत महत्वपूर्ण सवाल है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा फिरौती गैंग का गढ़ बन गया है। हमने हरियाणा की सड़कों पर लाठियां चलती देखी, आंदोलन में हरियाणा के किसानों को किस तरह कुचला गया और हरियाणा पंजाब के किसानों की मांगों को रौंदा गया ये भी हमने देखा।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या है। हरियाणा के हर गांव में शहीदों का परिवार और किसी शहीद के नाम पर गांव का गेट मिल जाता है और भाजपा सरकार अग्निवीर जैसी योजना लेकर आ जाती है। हरियाणा और पंजाब के नौजवान सेना में भर्ती होकर गर्व महसूस करते हैं कि हम अपनी भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हैं लेकिन भाजपा के भारत की सेना को ठेके पर पर कर दिया। क्या भारत की सेना 4 साल की ठेके की नौकरी पर चलेगी? उन्होंने कहा कि आज लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के तौर पर काम करके दिखाया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महज 2 साल के सफर में काम करके दिखाया। युवाओं को अब तक 43,000 सरकारी नौकरियों दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अनुकरणीय काम करके दिखाया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी हिंदुस्तान आती है तो अरविंद केजरीवाल का स्कूल देखती है। इसलिए हरियाणा की जनता ने अपने लाल के लिए नारा दिया है कि ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल।’ इस नारे के साथ आम आदमी पार्टी पूरे जोर शोर से चुनाव में उतरेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डा. संदीप पाठक ने कहा कि यदि किसी के मन में भी ये संदेह है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव कैसे लड़ेगी? तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी दुनिया देखेगी। आज से पहले ऐसा द्वंद्व न पहले कभी हुआ होगा और न ही कभी होगा। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत अद्भुत और अभूतपूर्व होने वाला है। आने वाली 20 जुलाई को एक टाउन हॉल होगा, जिसमें हरियाणा के लिए अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद आम आदमी पार्टी बहुत जल्द विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी और पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

Latest News