Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ आप नेता सत्येंद्र जैन का मानहानि मामला खारिज

February 21, 2025

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ आप नेता सत्येंद्र जैन का मानहानि मामला खारिज

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन द्वारा भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत को खारिज कर दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने मामले का संज्ञान लेने से इंकार करते हुए शिकायत को खारिज कर दिया। आपराधिक मानहानि के मामले में अधिकतम 2 साल की सजा हो सकती है। जैन ने आरोप लगाया था कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्तूबर, 2023 को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

जैन ने दावा किया कि इस साक्षात्कार को लाखों लोगों ने देखा। उन्होंने कहा कि स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और सोने के 133 सिक्कों के अलावा 3 करोड़ रुपए बरामद किए गए। शिकायत में कहा गया है कि स्वराज ने जैन को बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए ये टिप्पणियां कीं। जैन ने कहा कि स्वराज ने उन्हें ‘भ्रष्ट’ और ‘धोखेबाज’ कहकर उनकी बदनामी की।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें