Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP नेता सिसोदिया ने BJP पर साधा निशाना, कहा- PM दिल्ली जनता को नाकाबिल सरकार के भरोसे छोड़, खुद टॉफियां बांट रहे हैं

May 24, 2026

AAP नेता सिसोदिया ने BJP पर साधा निशाना, कहा- PM दिल्ली जनता को नाकाबिल सरकार के भरोसे छोड़, खुद टॉफियां बांट रहे हैं

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर BJP पर निशाना साधा है। वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर हमला बोला है।

मनीष सिसोदिया ने पोस्ट में लिखा- भाजपा ने दिल्ली का क्या हाल कर दिया है… सारे इंजन पैसे लूटने में लगे हैं। एक महीने से हजारों लोगों की जिंदगी बिना पानी के मुश्किल में है। औरतें नहाने के लिए अपने ऑफिस जाने को मजबूर हैं, बहुत शर्मनाक। दिल्ली की जनता से वोट मांगने वाले प्रधानमंत्री ने जनता को एक भ्रष्ट और नाकाबिल सरकार के भरोसे छोड़ दिया है और टॉफियां बांटने की रील बनाने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें: 16 साल से कम उम्र के बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट होगा बंद, इस देश की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 जून से नए नियम लागू

वहीं इससे पहले आप ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों को लेकर भी बीजेपी पर तंज कसा था।

ये भी पढ़ें: इबोला वायरस को लेकर WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत सरकार ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें