Site icon Dainik Savera Times

‘लोकतंत्र का गला घोट रही BJP’…AAP नेताओं ने संसद में गांधी जी की प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली : केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ आप सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा, सुशिल गुप्ता, संदीप पाठक और अन्य आप नेताओं ने संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया।

उन्होंने ED का दुरुपयोग बंद करो, और हिरासत में लिए गए आप नेताओं को रिहा करने के नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र का गला घोट रही है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Exit mobile version