Site icon Dainik Savera Times

AAP MP संजय सिंह की राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई पेशी, 24 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले में ED द्वारा गिरफ्तार AAP MP संजय सिंह की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। संजय सिंह को न्यायिक हिरासत पूरी होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एम के नागपाल की कोर्ट में पेश किया गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ा दी है। अदालत से निकलते वक्त संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ उनको फंसाने की बहुत बड़ी साजिश है। सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं ये लोग।

संजय सिंह की सुनवाई के दौरान कोर्ट में एक मानहानि के मामले से जुड़ा पंजाब के अमृतसर से आया प्रोडक्शन वारंट कोर्ट मे पेश किया गया। जिसपर कोर्ट ने संजय सिंह को पंजाब के अमृतसर की अदालत में पेश करने की इजाजत दे दी।

 

Exit mobile version