Site icon Dainik Savera Times

बैरिकेडिंग तोड़ BJP दफ्तर की तरफ बढ़े AAP कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रोहतक : देशभर में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने पर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं रोहतक में भी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया गया, जिसके बाद पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त टकराव हुआ। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

Exit mobile version