
नई दिल्लीः दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को आज कोर्ट में पेश किया गया। उनकी कानूनी टीम भी मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंच गई है। दीपके को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। इससे पहले शुक्रवार को कनॉट प्लेस में आयोजित होने वाली ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले उन्हें हिरासत में लिया गया था।
शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभिजीत दीपके को शुक्रवार को कनॉट प्लेस में होने वाली ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।
8 दिन में दूसरी बार हुई कार्रवाई
अभिजीत दीपके के खिलाफ पिछले 8 दिनों में यह दूसरी बार कार्रवाई हुई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान से हिरासत में लिया गया था। हालांकि, अगले दिन उन्हें रिहा कर दिया गया था। अब एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला चर्चा में है।
#WATCH | Delhi: Advocate Pushp Sharma, representing CJP Founder Abhijeet Dipke, and CJP’s Head of Legal Affairs, Ratna Singh, arrive at Mandir Marg Police Station.
Earlier today, Ratna Singh had tweeted, “Abhijeet Dipke will be produced before SEM Mandir Marg PS around 12PM.” https://t.co/eHRrg4Ipsn
— ANI (@ANI) October 17, 2026
वकील और पार्टी की लीगल टीम मंदिर मार्ग थाने पहुंची
अभिजीत दीपके के वकील पुष्प शर्मा और कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। इससे पहले रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि अभिजीत दीपके को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में सब-डिविजनल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया जाएगा।
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा समेत करीब 150 लोग हिरासत में लिए गए
इसी मामले में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा समेत करीब 150 लोगों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 5 बजे नेहा बोरा को रिहा कर दिया। फिलहाल, अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी और रैली से पहले हुई हिरासत की कार्रवाई को लेकर मामला चर्चा में है। उनकी कानूनी टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सक्रिय है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...