Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनुच्छेद 370 निरस्त करने से जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति के नए युग की शुरुआत हुई: तरूण चुघ

September 1, 2024

अनुच्छेद 370 निरस्त करने से जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति के नए युग की शुरुआत हुई: तरूण चुघ

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति के एक नए युग की शुरुआत हुई है। चुघ ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने से भ्रष्टाचार की दुकानें बंद हो गयी हैं और वे कभी दोबारा नहीं खुलेंगी। उन्होंने दावा किया कि पांच अगस्त, 2019 से इस क्षेत्र में प्रगति और सछ्वाव के एक नये अध्याय की शुरुआत हुई। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गले लगाया और अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी-नेहरू परिवारों को खारिज कर दिया, जो अपने अहंकार और भ्रष्टाचार के कारण इस क्षेत्र का दोहन करते रहे हैं।

चुघ ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की आलोचना करते हुए उन्हें अनुच्छेद 370 के बारे में भ्रम उत्पन्न करने वाला और जनता को गुमराह करने वाला एक भ्रमित व्यक्ति कहा। उन्होंने कहा कि श्री अब्दुल्ला ‘दुनिया का सबसे भ्रमित व्यक्ति पुरस्कार’ के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि उनका शत प्रतिशत भ्रमित नेतृत्व जम्मू-कश्मीर के लोगों ने अस्वीकार कर दिया है।

भाजपा महासचिव ने बल देकर कहा कि मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के लोग खुशी, शांति, विकास और विश्वास का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 और 35ए के अधिकांश प्रावधानों को समाप्त करना इस क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। जिन्होंने जम्मू-कश्मीर को लूटा है, वे फिर कभी सफल नहीं होंगे, उनकी भ्रष्टाचार की दुकानें हमेशा के लिए बंद कर दी गई हैं।’’ चुघ ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से इन राजनीतिक दलों के झांसे में नहीं आने का आग्रह किया और कहा कि उन्हें इन दलों के बदले भाजपा का समर्थन करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें