डबवाली। एबीवीपी ने शनिवार को डबवाली बस अड्डा में हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बस अड्डा के सामने परिवहन मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका।
सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप
एबीवीपी नगर मंत्री देवांशु शर्मा ने कहा कि निजी बस आपरेटर मनमानी कर रहे हैं। सरकार के आदेशों की पालना करने के बजाए पास धारक छात्र-छात्राओं को टिकट थमा रहे हैं। उनका विरोध करते हैं तो गुंडागर्दी करते हुए छात्रों को पुलिस चौकी ले जाते हैं। उन पर झूठे आरोप लगाकर मामले दर्ज करवाने की धमकी देते हैं। फोन कॉल से धमकाते हैं। सभी मामलों को वीडियो सहित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा है, लेकिन इनका जवाब नहीं आता। मजबूर होकर उन्हें सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके पुतला जलाना पड़ा है।
कई बार लिख चुके सरकार को
एबीवीपी नेता सुनील शास्त्री ने कहा कि डबवाली नहीं, अपितु पूरे हरियाणा का मामला है। गोहाना में जब छात्रों ने निजी बस को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने छात्रों को कुचलना चाहा। हम सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो हम पूरे प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे। डीसी कार्यालय के आगे धरना देंगे, भूख हड़ताल करेंगे। इससे पूर्व सुबह करीब 11 बजे एबीवीपी कार्यकर्ता बस अड्डा पर इक्ट्ठा होना शुरु हो गए थे। दोपहर 12 बजे बस अड्डा में नारेबाजी शुरु कर दी। बाद में शव यात्रा लेकर बस अड्डा के बाहर जीटी रोड पर पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंका।
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…

