
नेशनल डेस्क: मुंबई में मेट्रो लाइन 2B के निर्माण के दौरान बुधवार तड़के बीकेसी के पास बड़ा हादसा हो गया। एशियन हार्ट हॉस्पिटल जंक्शन के नजदीक 400 टन क्षमता वाला मोबाइल क्रेन प्री-कास्ट बीम उठा रहा था, तभी तकनीकी खराबी से पलट गया। यह कार्य ठेकेदार जे. कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड कर रही थी, जबकि MMRDA परियोजना की निगरानी कर रही है।
इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही MMRDA के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद आसपास के इलाके में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया, जिससे राहत और हटाने के काम में आसानी हो सके।
अधिकारियों ने बताया कि पलटे हुए क्रेन को हटाने के लिए 600 टन क्षमता वाला एक और बड़ा क्रेन मंगाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर रास्ता खाली कराया जा रहा है। वहीं MMRDA ने कहा है कि मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जा रही है और जल्द ही ट्रैफिक सामान्य किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...