Site icon Dainik Savera Times

मशाल जुलूस में हादसा, आग भड़कने से 30 से ज़्यादा लोग झुलसे

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में एक मशाल जुलूस के दौरान आग भभकने से 30 से ज्यादा लोग झुलस गए। गुरुवार देर रात की इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग तेजी से भागते दिखाई दे रहे हैं। घायलों में महिलायें और बच्चे भी शामिल है जो जुलूस में शामिल थे। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि कल एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था, जिसका समापन मशाल जुलूस के रूप में हो रहा था।

कार्यक्रम स्थानीय घंटाघर पर समाप्त होने के दौरान कुछ मशाल उल्टी हो गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गई। इससे वहां खड़े लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है।

खंडवा में दो दशक पूर्व एक आतंकवादी घटना में एक पुलिस जवान सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी तबसे यहाँ 28 नवम्बर को आतंकवाद के विरोध में राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। कल यही आयोजन हो रहा था।

Exit mobile version