Site icon Dainik Savera Times

ट्रक और कार में हुई आमने सामने की टक्कर, 4 की मौत, CM योगी ने हादसे पर जताया दुःख

Accident in UP

Accident in UP

Accident in UP : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार को एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला बाराबंकी के रामनगर का है। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में सवार लोग कानपुर से गोंडा जा रहे थे, तभी ट्रक और अर्टिगा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए. इस हादसे में तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों में एक 10 साल का और दूसरा 9 साल का है।

वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।’

Exit mobile version