Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Accident: खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, हादसे में 3 लोगों की हुई मौत

October 10, 2024

Accident: खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, हादसे में 3 लोगों की हुई मौत

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा से सटे चित्रकूट जिले में एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सदर कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे बेड़ी पुलिया के नजदीक तेज गति से जा रही एक मोटरसाइकिल सामने खड़े ट्रक से टकरा गयी।

इस घटना में कपसेठी गांव के रहने वाले संजय (20), अभिलाष (16) और छोटू (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि घायल संजय और अभिलाष ने सतना के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीनों युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक सीतापुर कस्बे से देवी के दर्शन कर कर्वी लौट रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें