Site icon Dainik Savera Times

मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे पर पलटा ट्रक, हुई दर्दनाक मौत

Accident News

Accident News

Accident News : चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में तेज गति से गुजर रहे एक ट्रक (पिकअप) के बाइक पर पलटने से बाइक सवार महिला और उसके बेटे की मौत हो गयी जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बबुरी थाना के प्रभारी निरीक्षक (SHO) सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि घटना करीब दो बजे की है। अहरौरा निवासी दधिबल मौर्य अपनी बेटी संगीता (48) व नाती (चार वर्ष) को बाइक से मिर्जापुर जिले में जमालपुर स्थित उसकी ससुराल पहुंचाने जा रहे थे।

ट्रक चालक ने खोया नियंत्रण-
पुलिस ने कहा कि थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी गांव के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक का चालक अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और वह सामने से आ रहे दधिबल की बाइक पर पलट गया। हादसे में बाइक पर सवार संगीता व उसके चार वर्षीय बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दधिबल की हालत गंभीर देख उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा-
चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय में दधिबल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

Exit mobile version