उत्तर प्रदेश: हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसने दुकान से जो पानी की बोतल खरीदी थी, उसमें पानी की जगह एसिड भरा हुआ था। जैसे ही उसने बोतल से एक घूंट पिया, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
युवती ने बोतल से घूंट लिया, शरीर में तेज जलन शुरू
जानकारी के अनुसार, यह घटना हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर की है। बताया जा रहा है कि युवती ने एक दुकान से एक नामी ब्रांड की पैक्ड पानी की बोतल खरीदी थी। लेकिन बोतल में पानी की बजाय कथित तौर पर एसिड भरा हुआ था। पानी समझकर जैसे ही युवती ने बोतल से घूंट लिया, उसके गले और शरीर में तेज जलन शुरू हो गई और उसकी हालत गंभीर हो गई।
घटना के बाद परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवती को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ के हायर सेंटर भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है। इस बीच, दुकान से युवती द्वारा पानी की बोतल खरीदने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Teacher Riya, who had gone to buy jewelry, felt thirsty. The businessman asked his servant to fetch a #Bisleri bottle from the nearby confectionery. The servant brought a bottle that had been kept in the deep freezer. In her intense thirst, Riya opened the bottle and drank from… pic.twitter.com/wSnr4C7N5K
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) July 11, 2026
आखिर पानी की बोतल में एसिड कैसे पहुंचा, जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पानी की बोतल में एसिड कैसे पहुंचा। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं पैकिंग के साथ छेड़छाड़ हुई थी या फिर किसी की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पैक्ड पानी की बोतलों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

