Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : जुल्म की इंतेहा : जींद में गोवंशियों पर डाला तेजाब, झुलसे

April 24, 2026

Haryana : जुल्म की इंतेहा : जींद में गोवंशियों पर डाला तेजाब, झुलसे

जींद। आज हाउसिंग बोर्ड में बंद मार्केट में बेसहारा और बेजुबान गोवंशों पर जुल्म की इंतेहा देखने को मिली। यहां 12 बेसहारा गोवंशियों पर तेजाब फेंक दिया।

पशु क्रूरता में केस दर्ज

इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात पर पशु क्रूरता समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल झुलसे हुए गोवंशियों को नंदीशाला में छोड़ा गया है। अपराही मोहल्ला निवासी गोरक्षक मनोज ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें 12 अप्रैल की रात को सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड में कई नंदी और गायों पर तेजाब फेंका गया है, जिससे गोवंशी झुलस गए।

गाय और 12 नंदी झुलसे

जब वे गोरक्षकों के साथ हाउसिंग बोर्ड पहुंचे तो उन्हें 12 नंदी और गाय झुलसे हुए मिले। जिनका उन्होंने इलाज किया और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 भी मौके पर पहुंची। चार नंदी और कुछ गाय झुलसे मिले। तीन बुरी तरह से झुलसे नंदियों को नंदीशाला में छोड़ा गया। मनोज की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें