Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाक सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध घुसपैठिए को मार गिराया

August 9, 2026

भारत-पाक सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध घुसपैठिए को मार गिराया

अमृतसर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने देर रात संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अमृतसर सेक्टर में बॉर्डर फेंस के पास पाकिस्तान की दिशा में बढ़ रहे एक अज्ञात व्यक्ति पर BSF जवानों ने कार्रवाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में जांच तेज कर दी है।

बॉर्डर फेंस के पास दिखी संदिग्ध गतिविधि

जानकारी के मुताबिक, 181 बटालियन के जवानों ने BOP Daoke और थाना घरिंडा क्षेत्र में देर रात बॉर्डर फेंस के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों के अनुसार, व्यक्ति भारतीय क्षेत्र से पाकिस्तान की ओर जाने वाली फेंसिंग की दिशा में आगे बढ़ रहा था।

चेतावनी के बावजूद नहीं रुका संदिग्ध

BSF जवानों ने संदिग्ध व्यक्ति को रुकने के लिए चेतावनी दी। हालांकि, चेतावनी के बावजूद वह लगातार बॉर्डर फेंसिंग की तरफ बढ़ता रहा। स्थिति को खतरा मानते हुए जवानों ने फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान और मकसद की जांच

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मृतक की पहचान और उसके सीमा की ओर बढ़ने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के पास से तंबाकू का एक पैकेट बरामद हुआ है।

मृतक के शव को आगे की जांच और पहचान संबंधी प्रक्रिया के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं और मृतक की पहचान समेत उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें