Site icon Dainik Savera Times

नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस की कार्रवाई, 5 हजार अफीम के अवैध पौधों को किया नष्ट

कुल्लू (सृष्टि शर्मा): कुल्लू पुलिस ने 4 अलग-अलग मामलो में लोगों से मादक प्रदार्थ बरामद किए। जिसमें 2 मामलों में अफीम के पौधे बरामद हुए है। साथ ही चरस के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना बन्जार के अन्तर्गत पुलिस टीम ने पेचकना में चार बिस्वा खेत में लगे लगभग 5 हजार अफीम के अवैध पौधों को नष्ट किया। इस दौरान 1 व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना सैन्ज के अन्तर्गत पुलिस टीम ने वीठू कण्डा (रोहड़ी) में लगभग चार वीघा जमीन में की गई अफीम की अवैध खेती में लगे लगभग 42,407 अफीम के पौधों को नष्ट किया तथा नामालूम व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर दो अलग मामलों में पुलिस थाना सदर कुल्लू के अन्तर्गत गश्त के दौरान भुतनाथ पुल के पास मनोज वितलू पुत्र के कब्जा से 829 ग्राम चरस बरामद किया है। और पुलिस थाना सदर कुल्लू के अन्तर्गत गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सेस राम की किरयाना की दुकान अंगु डोबी (डोडनी) से 25 ग्राम चरस बरामद किया है। इन सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Exit mobile version