Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस विधायक बोले- क्रॉस वोटिंग करने वालों पर हो कार्रवाई

Action Should Be Taken Against Cross Voters

Action Should Be Taken Against Cross Voters

सिरसा। सिरसा से कांग्रेसी विधायक गोकुल सेतिया ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इन पांच विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

‘गद्दारों को पार्टी में रहने का हक नहीं’

गोकुल सेतिया ने कहा कि जो विधायक पार्टी के साथ गद्दारी करते हैं, उन्हें पार्टी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। दो टूक कहा कि ऐसे नेताओं को तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए, जिससे कि भविष्य में कोई भी नेता अनुशासनहीनता करने की हिम्मत न कर सके। गोकुल सेतिया आज सिरसा के भगत सिंह चौक पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

अनुशासन से ही होगी पार्टी मजबूत

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर सेतिया ने विशेष रूप से टोहाना से विधायक परमवीर सिंह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि परमवीर सिंह ने अपना वोट सही तरीके से डाला था, लेकिन इसके बावजूद उनका वोट कैंसल कर दिया, जो कि पूरी तरह से गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। गोकुल सेतिया ने आगे कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव का मामला नहीं है, बल्कि पार्टी के भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में फिर से राज्यसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले कांग्रेस पार्टी को अपने भीतर अनुशासन मजबूत करना होगा।

अगले राज्यसभा चुनाव से पहले कार्रवाई जरूरी

उन्होंने कहा कि जो विधायक पार्टी के साथ वफादार नहीं हैं, उनके खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को 2028 के राज्यसभा चुनाव से पहले एक सख्त उदाहरण पेश करना चाहिए, जिससे कि यह संदेश साफ जाए कि कांग्रेस में अनुशासन सर्वोपरि है. अगर अभी कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले चुनावों में भी इसी तरह की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विधायक के सरकार पर गंभीर आरोप

राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ गोकुल सेतिया ने सिरसा के विकास कार्यों के लिए भी सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सिरसा की वर्तमान स्थिति बेहद खराब है और इसके लिए सीधे तौर पर सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। सेतिया ने आरोप लगाया कि नगर परिषद में कांग्रेस का चेयरमैन नहीं बनने के कारण सिरसा के विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है और जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read : तीन निगमों और पालिकाओं में मतदान 10 मई को

Also Read : सीएम सैनी ने बैसाखी महोत्सव में उड़ाई छह फीट की पतंग

Also Read : तीन निगमों-पालिकाओं में आज बजेगा चुनाव का बिगुल

Exit mobile version