Site icon Dainik Savera Times

BPTP Park Elite में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई, 5 भवन सील

फरीदाबाद: जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से अवैध निर्माण एवं भवनों के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज 3 सितंबर 2026 को सेक्टर-75 स्थित लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी BPTP Park Elite में सीलिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 5 आवासीय प्लॉट/भवनों को सील किया गया। इन भवनों में मुख्य रूप से आवासीय प्लॉटों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने तथा स्वीकृत बिल्डिंग प्लान के उल्लंघन की शिकायत/उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित भवनों को सील किया। डीटीपी अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि भवनों के स्वीकृत उपयोग और बिल्डिंग प्लान के विपरीत किए जा रहे निर्माण एवं व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई से संबंधित फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी की गई है। बादशाहपुर में 16 एकड़ में अवैध फार्महाउस, कॉलोनी पर चला डीटीपी का बुलडोजर

जिला फरीदाबाद के राजस्व संपदा गांव बादशाहपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। 2 सितंबर 2026 को गांव बादशाहपुर में करीब 16 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अनधिकृत फार्महाउस कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने 10 डीपीसी (DPC), 2 चारदीवारी, 3 गार्ड रूम तथा कॉलोनी में बनाए गए कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

Exit mobile version