Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें कैसी है हालत

October 1, 2024

अभिनेता रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें कैसी है हालत

नई दिल्ली। अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 73 वर्षीय रजनीकांत का मंगलवार को संभवत: कोई पूर्व निर्धारित उपचार (‘इलेक्टिव प्रोसीजर’) होना है और उनकी हालत स्थिर है। रजनीकांत के परिवार या अस्पताल की ओर से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

वे भारतीय सिनेमा के सबसे फेमस और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं। उनका चार दशकों से ज्यादा का शानदार करियर रहा है, जिसमें उनके नाम कई आइकॉनिक फिल्में हैं। इनमें शिवाजी, बाशा, एंथिरन (रोबोट), अन्नात्थे, पेट्टा, काला, दरबार और कबाली शामिल हैं।

रजनीकांत आखिरी बार एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘जेलर’ में नजर आए थे ये फिल्म 9 अगस्त, 2023 को रिलीज़ हुई थी और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें