Site icon Dainik Savera Times

अभिनेत्री Malaika Arora के पिता ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी

मुंबई: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह खुदकुशी आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनिल अरोड़ा (65) ने बांद्रा की एक इमारत की 6वीं मंजिल से सुबह करीब 9 बजे कथित तौर पर छलांग लगा दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अरोड़ा को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चली है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके का पंचनामा कर सबूत जमा करना शुरू कर दिया है। अधिकारी के अनुसार उस इमारत के परिसर की वीडियो रिकॉíडंग भी की जहां अनिल अरोड़ा का शव मिला था। पुलिस ने वारदात की जानकारी जुटाने के लिए इमारत के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इस घटना की खबर मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान भी वहां पहुंचे। इस बीच एक सूत्र ने कहा कि ाह सच है कि मलाइका के पिता की आज सुबह मृत्यु हो गई। उन्होंने खुदकुशी नहीं की है, यह एक हादसा था। सब सदमे में हैं क्योंकि उन्हें कोई बीमारी नहीं थी या ऐसी कोई बात नहीं थी। मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने इस घटना के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।

Exit mobile version