Site icon Dainik Savera Times

अडानी इलेक्ट्रिसिटी 4 से 10 मार्च तक मना रहा नेशनल सेफ्टी वीक 2025

Adani Electricity

Adani Electricity

Mumbai : अदाणी इलेक्ट्रिसिटी भारत के विकास की कहानी को आगे बढ़ाने के साथ उच्च सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए 4 से 10 मार्च तक National Safety Week 2025 मना रहा है। अदाणी ग्रुप की कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह 54वां नेशनल सेफ्टी वीक है और इस वर्ष की थीम सुरक्षा और स्वास्थ्य, विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण रखी गई है।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के अनुसार, इस प्रोग्राम का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाने के साथ कंपनी के बिजली वितरण क्षेत्र और विभिन्न कार्य स्थलों पर सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। लीडिंग बिजली वितरण कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई में तीन मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के कर्मचारियों ने अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की सुरक्षा टीम द्वारा आयोजित वर्कशॉप में भाग लिया।

लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट कॉम्बिनेशन के जरिए मांग को पूरा करेगी कंपनी

कंपनी ने हाल ही में एक बयान में कहा कि वह कटिंग एज टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रर अपग्रेड का लाभ उठाकर इस गर्मी में बिजली की मांग में होने वाली अनुमानित वृद्धि को लेकर सजग हैं और इस पर सक्रियता से काम कर रहे हैं। मुंबई का तेजी से होता शहरीकरण और आर्थिकि विकास बिजली की खपत में वृद्धि को बढ़ावा दे रहा है। गर्मयिों के दौरान अपने ग्राहकों के लिए एक विश्वसनीय और निर्बाध बिजली आपूर्त सुनिश्चित करने के लिए, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुख्य रूप से लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट कॉम्बिनेशन के जरिए मांग को पूरा करेगी।

लगभग 300 मेगावाट की व्यवस्था

इसमें 1,300 मेगावाट लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट, रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स (सोलर, विंड, हाइब्रिड), 500 मेगावाट मीडियम-टर्म कॉन्ट्रैक्ट और 700 मेगावाट एडिशनल सोलर और विंड पावर शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट से प्राप्त होगी। इसके अलावा, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने बैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से लगभग 300 मेगावाट की व्यवस्था की है। कंपनी के बयान के अनुसार, अगर कोई अतिरिक्त बिजली की आवश्यकता होगी तो उसे शॉर्ट-टर्म पावर मार्केट के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

बिजली की मांग का सटीक अनुमान के लिए फॉरका¨स्टग मॉडल

कंपनी दिन के अलग-अलग समय में बिजली की मांग का सटीक अनुमान लगाने के लिए आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्नगिं- बेस्ड डिमांड फॉरका¨स्टग मॉडल का भी इस्तेमाल कर रही है। ये सिस्टम बिजली की खरीद को अनुकूलित करने और कमी को रोकने के लिए ऐतिहासिक खपत पैटर्न, मौसम पूर्वानुमान और रियल-टाइम ग्रिड कंडीशन का विश्लेषण करते हैं।

अत्याधुनिक नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर (एनओसी) स्थापित

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने स्वचालित सबस्टेशनों के साथ मिलकर एक अत्याधुनिक नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर (एनओसी) स्थापित किया है, जिसकी मदद से रियल-टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी और पावर नेटवर्क पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।

Exit mobile version