Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

किडनी से पीड़ित छात्र के लिए Adani Foundation ने बढ़ाए मदद के हाथ

December 28, 2024

किडनी से पीड़ित छात्र के लिए Adani Foundation ने बढ़ाए मदद के हाथ

लखनऊ : Adani Foundation ने हर बार की तरह इस बार भी बीमार छात्र की मदद लिए हाथ बढ़ाया है। इस बार राजधानी लखनऊ में किडनी की बीमारी से पीड़ित इंजीनियरिंग छात्र की मदद के लिए Adani Foundation आगे आया है। लखनऊ के राम स्वरूप कॉलेज से साइबर सिक्योरिटी से बीटेक छात्र अनूप मिश्र (19) आखिरी फेज की क्रॉनिक किडनी बीमारी से पीड़ित हैं, इसका इलाज एसजीपीजीआई लखनऊ में चल रहा है। उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है। पीड़ित छात्र की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी इससे पहले भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं
इलाज में अधिक खर्च को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और अडानी फाउंडेशन से मदद अपील की थी। किडनी की बीमारी से पीड़ित छात्र की यह परेशानी और दर्द भरी कहानी मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी से देखी नहीं गई और उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट और बेहतर इलाज में हर संभव मदद के लिए अडानी फाउंडेशन को निर्देश दिया। छात्र ने कहा कि मैं गौतम अडानी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट में मेरा सहयोग किया। जांच में पता चला कि मेरी दोनों किडनी खराब है। लेकिन, हमारे घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस मदद के लिए गौतम अडानी का आभार। हमारा पूरा परिवार गौतम अडानी का हमेशा ऋणी रहेगा। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी इससे पहले भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक मासूम बच्ची लवली का ऑपरेशन में भी उन्होंने सहयोग किया था, उसके हाथ-पैर बचपन से ही टेढ़े थे। चार साल की मासूम मनुश्री का इलाज भी पीजीआई में हुआ था, उसके इलाज में भी अडानी फाउंडेशन ने मदद की थी। बच्ची के दिल में छेद था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें