Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Andhra Pradesh में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आया Adani Group, 25 करोड़ रुपये किए डोनेट

September 19, 2024

Andhra Pradesh में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आया Adani Group, 25 करोड़ रुपये किए डोनेट

नयी दिल्ली: अरबपति उद्यमी गौतम अदानी के नेतृत्व वाले अदानी समूह ने आंध्र प्रदेश में बारिश और बाढ़ से हुई क्षति के मद्देनजर राज्य सरकार को 25 करोड रुपए का सहयोग दिया है ।

अदानी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा,“आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान से बेहद परेशान हूं। अदानी समूह आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और राहत प्रयासों में 25 करोड़ रुपये के योगदान के साथ अदानी फाउंडेशन के माध्यम से विनम्रतापूर्वक अपना सहयोग देता है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें