Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अडानी ग्रुप Madhya Pradesh में 1.10 लाख करोड़ रु. करेगा निवेश, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार

February 24, 2025

अडानी ग्रुप Madhya Pradesh में 1.10 लाख करोड़ रु. करेगा निवेश, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Adani Group Invest : भारत के लीडिंग इंटीग्रेटेड व्यापार समूह Adani Group की ओर से मध्य प्रदेश में पंप स्टोरेज, सीमेंट, खनन, स्मार्ट मीटर और थर्मल ऊर्ज जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में 1.10 लाख करोड़ रुपये के भारी निवेश का ऐलान किया गया। सोमवार को राज्य की राजधानी में शुरू हुए दो दिवसीय मध्य प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 में गई इस घोषणा से दशक के अंत तक 1,20,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस समिट का उद्घाटन किया गया। गौतम अडानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्य प्रदेश के निवेश केंद्र में तब्दील होने की प्रशंसा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ये निवेश वित्तीय लेन-देन से कहीं बढ़कर हैं।

10,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की थी

गौतम अडानी ने कहा, ‘ये साझा यात्रा में मील का पत्थर है, जो मध्य प्रदेश को भारत के औद्योगिक और आर्थिक परिदृश्य में सबसे आगे ले जाएंगे।’ अडानी ग्रुप ने पहले ही मध्य प्रदेश के पावर, इंफ्रास्ट्रर, मैन्युफैरिंग, लॉजिस्टिक्स और कृषि-व्यवसाय क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे 25,000 से अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं। नया निवेश राज्य के औद्योगिक इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए तैयार है, जो भारत की आत्मनिर्भरता और इनोवेशन की महत्वाकांक्षाओं के साथ जुड़ा है। गौतम अडानी ने 1 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश के बारे में राज्य सरकार के साथ चल रही बातचीत के बारे में भी बताया।
इसमें एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, एक हवाई अड्डा परियोजना और एक महत्वाकांक्षी कोयला गैसीकरण पहल की योजनाएं शामिल हैं। मध्य प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 ने नए आर्थिक अवसरों की खोज करने और अंतर-क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग जगत के नेताओं, नीति निर्माताओं और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित किया है। गौतम अडानी ने हाल ही में अपने बेटे जीत की शादी के उपलक्ष्य में सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की थी। इस उदार दान का उद्देश्य वंचितों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास में किफायती और सुलभ विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रर तैयार करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें