Site icon Dainik Savera Times

हैंडल छोड़ हवा में उठा लिए हाथ, हेलमेट भी नहीं पहना…अधीर रंजन चौधरी ने बाइक पर दिखाई हीरोपंती

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बाइक राइडिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। बाइक राइडिंग करते हुए रंजन ने हीरोपंती दिखाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल अधीर रंजन चौधरी ने बिना हेलमेट के सड़क पर बाइक दौड़ाई, इतना ही नहीं स्टंट मारने के लिए वे बाइक का बिना हैंडल पकड़े फर्राटा भरते हुए नजर आए।

 

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स चौधरी पर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखने के लिए इन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ लोगों ने इसे हीरोपंती बताया तो कुछ लोगों ने कानून का उल्लंघन बताया है। अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंचे हुए थे, जहां, बहरामपुर में वे कार छोड़ बिना हेलमेट लगाए बुलेट की सवारी करने लगे। बुलेट चलाते वे काफी खुश नजर आ रहे थे औऱ खुशी-खुशी में उन्होंने बाइक का हैंडल भी छोड़ दिया और हेलमेट भी नहीं पहना।

 

वहीं जब अधीर रंजन चौधरी से हेलमेट नहीं पहनने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, अगर पुलिस मेरे ऊपर फाइन लगाती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जिस जगह मैं बाइक चला रहा था वहां कोई नहीं था। अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल से हैं, मुर्शिदाबाद उनका गृह है और बहरामपुर संसदीय क्षेत्र से वो सांसद हैं।

Exit mobile version