नेशनल डेस्क: बीते मंगलवार को नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे। अब पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंदिर के पुजारी समेत 4 गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंदिर के पुजारी समेत 4 को गिरफ्तार किया है। इन पर भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और अव्यवस्था फैलाने का आरोप है। पुलिस ने द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
40 के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में 40 लोगों पर केस दर्ज किया है, जिसमें 20 नामजद और 20 अज्ञात शामिल हैं। सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
राज्य सरकार के मंत्री Shravan Kumar ने कहा कि इस दुखद घटना में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने को कहा गया है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...