Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रशासनिक सेवा नौकरी नहीं बल्कि मिशन है : Droupadi Murmu

September 25, 2023

प्रशासनिक सेवा नौकरी नहीं बल्कि मिशन है : Droupadi Murmu

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा नौकरी नहीं बल्कि एक मिशन है जिसका सामूहिक लक्ष्य भारत को समावेशी और विकसित राष्ट्र बनाना है। द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को यहां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सहायक सचिवों के रूप में तैनात वर्ष 2021 बैच के 182 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सेवा अधिकार, भूमिका और दायित्व किसी भी अन्य सेवा से भिन्न है।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा एक मिशन है सिर्फ एक नौकरी नहीं। यह भारत और भारतीयों को सुशासन के ढांचे के तहत अग्रणी बनाने का मिशन है। उन्होंने कहा कि देश और उसके लोगों की सेवा करना उनकी नियति है। भारत को एक समावेशी और विकसित राष्ट्र बनाना उनका सामूहिक लक्ष्य है।

अधिकारी युवा नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी क्षमता का एहसास कराने में सक्षम बनाकर एक बड़ा योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के पास वर्ष 2047 के विकसित राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रतिबद्धता और रचनात्मकता के माध्यम से देश को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और प्रभावी परिवर्तन-एजेंट बन सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें