Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aeroflex Industries ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 102-108 रुपये प्रति शेयर तय किया

August 17, 2023

Aeroflex Industries ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 102-108 रुपये प्रति शेयर तय किया

नयी दिल्ली: एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने 351 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 102-108 रुपये प्रति शेयर तय किया है। स्टेनलेस स्टील के लचीले होज बनाने वाली कंपनी का आईपीओ 22 अगस्त को खुलकर 24 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशक 21 अगस्त को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे। आईपीओ के तहत 162 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा प्रवर्तक सैट इंडस्ट्रीज 1.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगी। अभी प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह के पास कंपनी की 91 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है। नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी कर्ज के भुगतान और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 351 करोड़ रुपये और निचले स्तर पर 340.5 करोड़ रुपये जुटा सकती है। निवेशक कम-से-कम 130 शेयरों के लिए बोलियां लगा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें