Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

AFG vs ENG : इब्राहिम जादरान की शतकीय पारी से अफगानिस्तान ने बनाये 325 रन

February 26, 2025

AFG vs ENG : इब्राहिम जादरान की शतकीय पारी से अफगानिस्तान ने बनाये 325 रन

लाहौर। इब्राहिम ज़दरान (177) की रिकार्ड शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्राफी के एक मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 325 रन बनाये। गद्दाफी स्टेडियम पर एक समय अफगानिस्तान तीन विकेट मात्र 37 रन पर गंवा कर मुश्किलों के भंवर में फंस गया था मगर जदरान ने कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी (40) के साथ मिल कर 103 रन की भागीदारी कर टीम को संकट से उबारा जबकि बाद में अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई (41) के साथ 72 रन और मोहम्मद नबी (40) ने 111 रन की भागीदारी कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया।

 

पारी के आखिरी ओवर में लियम लिविंगस्टन की गेंद पर आउट होने से पहले जदरान अपनी यादगार पारी में 12 चौके और छह छक्के लगा चुके थे। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर तीन विकेट चटका कर सबसे सफल गेंदबाज रहे वहीं लिविंगस्टन ने दो विकेट झटके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें