Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘भाई तूने दिल जीत लिया’…अफगानी बल्लेबाज गुरबाज ने दिवाली पर किया कुछ ऐसा, भारत में हो रही जमकर तारीफ

November 13, 2023

‘भाई तूने दिल जीत लिया’…अफगानी बल्लेबाज गुरबाज ने दिवाली पर किया कुछ ऐसा, भारत में हो रही जमकर तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क: अफगानिस्तान टीम विश्वकप 2023 में नॉक आउट चरण में क्वालीफाई करने में विफल रही। हालांकि विश्व कप से बाहर होने के बाद भी अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने कुछ ऐसा काम किया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। भारत के लोग कह रहे हैं, भाई तूने दिल जीत लिया।

 

वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी उनकी तारीफ की है। सोशल मीडिया पर रहमानुल्लाह गुरबाज की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। दरअसल गुरबाज ने दिवाली के मौके पर बिना किसी मीडिया लाइम लाइट के फुटपाथ पर सो रहे लोगों को दिवाली का तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर गुरबाज का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो अहमदाबाद का बताया जा रहा है।

 

वायरल वीडियो में क्या

गुरबाज चुपचाप से अपनी गाड़ी से उतरते हैं और सड़क के फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंद लोगों को पैसे बांट कर निकल जाते हैं। पैसे बांटने के पीछे गुरबाज का मकसद यही था कि गरीब लोग अच्छे से त्योहार मना पाएं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गुरबाज ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को 500-500 रुपए दिए। वीडिया वहां किसी स्थानीय नागरिक लव शाह ने शेयर किया है।

 

वहीं शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा- अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज द्वारा अपने आखिरी मैच के बाद अहमदाबाद में फुटपाथ पर रहने वालों के लिए अद्भुत कार्य। वह किसी भी शतक से कहीं अधिक शतक बना सकते हैं और वह कई शतक बना सकते हैं। उनका करियर लंबे समय तक चलता रहे…। वीडियो देख लोग कह रहे हैं कि गुरबाज की सादगी इससे पता चलती है कि वे चुपचाप आए और लोगों की मदद करके बिना किसी को कुछ बताए निकल गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें