Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

G20 में शामिल हुआ अफ्रीकी संघ, सभी सदस्य देशों ने मोदी का प्रस्ताव किया स्वीकार 

September 9, 2023

G20 में शामिल हुआ अफ्रीकी संघ, सभी सदस्य देशों ने मोदी का प्रस्ताव किया स्वीकार 
नई दिल्लीः अफ्रीकी संघ को जी20 का सदस्य बनाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्ताव इस प्रभावशाली समूह के सभी सदस्य देशों ने शनिवार को स्वीकार कर लिया। इसी के साथ ग्लोबल साउथ का यह प्रमुख समूह दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया।
पीएम मोदी ने विश्व नेताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, आप सभी के समर्थन से, मैं अफ्रीकी संघ को जी20 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी को जी20 मंच की मेज पर उनकी सीट तक ले गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें