Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमित शाह के बाद 05 अक्टूबर को जे पी नड्डा आ रहे हैं बिहार

September 22, 2023

अमित शाह के बाद 05 अक्टूबर को जे पी नड्डा आ रहे हैं बिहार

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह के कुछ दिन पहले ही बिहार दौरे के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 05 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को यहां प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी । उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व अध्यक्ष और गुजरात के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की 100वीं वर्षगांठ पार्टी मनाने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा इस कार्यकम का उद्घाटन पटना के बापू सभागार में करेंगे।

चौधरी ने कहा कि 05 अक्टूबर को पार्टी कैलाशपति मिश्र के 100वें जंयती समारोह के कार्यक्रम का शुरूआत करेगी। यह कार्यक्रम पूरे एक महीने तक चलेगा। इस दौरान भाजपा के पुराने सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र के कार्यकाल को बिहार भाजपा प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाएगी। वहीं, 03 नवंबर को उनके जयंती के दिन उनके पैतृक गांव में एक विशेष कार्यक्राम का आयोजन किया जाएगा। सभी जिलों में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और भाजपा के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक के पारित होने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। आज तक के इतिहास में 75 वर्ष के आजादी के बाद भी लोकसभा से यह विधेयक कभी पारित नहीं हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पांच बार, कांग्रेस ने दो बार और यूनाइटेट फ्रंट की सरकार ने एक बार इस विधेयक को सदन में पेश किया लेकिन कभी यह पारित नहीं हो सका। इस बार देश के 454 सांसदों ने इस विधेयक का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री मोदी सभी का सपना पूरा कर रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें