Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Diwali के बाद अब फॉग और स्मॉग का वार एक साथ, Noida में AQI फिर 300 के पार

November 14, 2023

Diwali के बाद अब फॉग और स्मॉग का वार एक साथ, Noida में AQI फिर 300 के पार

नोएडाः दीपावली से पहले धनतेरस में हुई बरसात ने पूरे त्यौहार के मजे को दोगुना कर दिया। लोगों को प्रदूषण और स्मॉग से निजात मिली थी और जमकर लोगों ने त्योहार के मजे उठाए और खूब पटाखे जलाए। दीपावली के बीतते ही एनसीआर में जमकर हुई आतिशबाजी का असर अब दिखाई देने लगा है। स्मॉग के साथ अब फॉग का दोगुना असर लोगों को झेलना पड़ेगा। नोएडा और गाजियाबाद की अगर बात करें तो यहां पर एक्यूआई अब 300 के पार पहुंच गया है और जल्द ही 400 के आंकड़े को छूने की बात सामने आ रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में बरसात होने के कुछ खास असर नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसलिए एनसीआर के लोगों को स्मॉग के साथ फॉग का दोगुना वार झेलना पड़ेगा। आज की अगर बात करें तो गाजियाबाद और नोएडा में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, गाजियाबाद में 362 और नोएडा में 364 एक्यूआई दर्ज किया गया है और यह आंकड़े सीपीसीबी की एप पर आज सुबहे 11 बजे की अपडेट के बाद दर्ज किए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में लोगों को प्रदूषण के बेहद खराब स्तर का सामना करना पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें