Site icon Dainik Savera Times

हाथरस हादसे के बाद बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रद्धालुओं से अपील, मेरा जन्मदिन घर पर ही मनाएं

छतरपुर: हाथरस में श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ के चलते हुए बड़े हादसे को देखते हुए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 4 जुलाई को होने वाले अपने जन्मदिन के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इस कार्यक्रम में भी लाखों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद थी। इस बात की जानकारी देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 4 जुलाई को उनके जन्मदिन को लेकर बहुत व्यापक तरीके से उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए हमने खूब व्यापक व्यवस्था की थी। लेकिन एक तारीख से ही बागेश्वर धाम में जनसमुदाय का मेला बहुत ज्यादा बड़ा हो गया और बहुत ज्यादा भीड़ पहुंच गई। आप लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मेरा यही निवेदन है कि जो जहां हैं वहीं से उत्सव को मनाएं। घर बैठकर ही हनुमान चालीसा और वृक्षारोपण कर उत्सव मनाएं।

Exit mobile version