Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत की पाकिस्तान पर ‘वाटर स्ट्राइक’ के बाद अचानक झेलम में आई बाढ़, पाक ने कहा पानी छोड़ना हिंदुस्तान की चाल

April 27, 2025

भारत की पाकिस्तान पर ‘वाटर स्ट्राइक’ के बाद अचानक झेलम में आई बाढ़, पाक ने कहा पानी छोड़ना हिंदुस्तान की चाल

water strike: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में शनिवार को फ्लड अलर्ट जारी किया गया। दरअसल शनिवार दोपहर झेलम नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी अधिकारियों को बिना कोई सूचना दिए भारत की ओर से पानी छोड़ा गया।

चकोठी सीमा से मुजफ्फराबाद तक झेलम नदी के किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों ने जल स्तर में तेज वृद्धि देखी, जिससे बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया। पाकिस्तान का दावा है कि बिना पूर्व सूचना के पानी छोड़ना भारत की चाल है और इस सप्ताह की शुरुआत में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को स्थगित करने की एक कोशिश है।

मुजफ्फराबाद में स्थानीय प्रशासन ने झेलम नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि की पुष्टि की। इसके चलते पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हट्टियां वाला क्षेत्र में जल आपातकाल की घोषणा कर दी गई। हट्टियां वाला, गारी दुपट्टा, मझोई और मुजफ्फराबाद के स्थानीय लोगों ने जलस्तर बढ़ने की पुष्टि की। लोगों ने बताया कि मस्जिदों में चेतावनी भरी घोषणाएं की गई, जिनमें झेलम नदी के किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया।

घारी दुपट्टा के एक निवासी ने कहा, ‘चेतावनी भरी घोषणाओं ने नदी के किनारे रहने वाले निवासियों में दहशत पैदा कर दी।‘ रिपोर्ट के अनुसार, पानी भारत के अनंतनाग से चकोठी क्षेत्र के जरिए प्रवेश कर गया। राजनीतिक वेिषक जावेद सिद्दीकी ने कहा, ‘यह अप्रत्याशित था, लेकिन सिंधु जल संधि को स्थगित करने की भारत की हालिया धमकी के बाद ऐसा होना तय था।‘

विशेषज्ञों का कहना है कि इस्लामाबाद को सूचित किए बिना झेलम नदी में पानी खोलने के भारत के कदम से दोनों पड़ोसियों के बीच चल रहे तनाव में वृद्धि हो सकती है। सिद्दीकी ने कहा, ‘यह नहीं भूलना चाहिए कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) 3 युद्धों और पाकिस्तान तथा भारत के बीच कई क्षेत्रीय विवादों के बीच भी जारी रही। फिर भी, भारत अब लंबे समय से चले आ रहे इस समझौते से बाहर निकलने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें