Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी की हत्या कर शव के किये कई टुकड़े, फिर सूटकेस में बंद कर किया सास-ससुर को फोन बोला …..

March 28, 2025

पत्नी की हत्या कर शव के किये कई टुकड़े, फिर सूटकेस में बंद कर किया सास-ससुर को फोन बोला …..

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में बृहस्पतिवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव एक सूटकेस में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बता कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर अपराध के बाद पुणो भाग गया।

इसने बताया कि हत्या के सिलसिले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इस संबंध में सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति पिछले महीने बेंगलुरु आये थे और हुलीमायु पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला का शव सूटकेस में मिला है। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं।

उन्होंने कहा, आरोपी को पुणो में हिरासत में लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या का मकसद पता चलेगा।

ये भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: कब से शुरू होगा अधिक मास, जानें इस दौरान क्या करें और किन कामों से रहें दूर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें