Site icon Dainik Savera Times

संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम, फेक ID के साथ युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली (अजय झा) : संसद के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। गृह मंत्रालय में एक युवक फर्जी दस्तावेज के सहारे घुस गया। दिल्ली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है। उस व्यक्ति का नाम अभिनव प्रताप सिंह बताया जा रहा है।

दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने की पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी पर घुसा इसकी पुलिस जांच कर रही है। लेकिन फिलहाल इसका कोई टेरर एंगल नहीं पता चला है। जानकारी के मुताबिक ये किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुसा था। आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर चुकी है।

Exit mobile version