दिल्ली: कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। दिपके ने कहा कि अब वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे। दिपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ने वांगचुक के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें जबरन वहां से ले गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें चादरों से ढककर ले गई, जबकि यदि कार्रवाई सही थी तो ऐसा करने की आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और 20 जुलाई को यहीं से संसद तक मार्च निकाला जाएगा।
इस बीच, विरोध प्रदर्शन के दौरान दिपके पर उस समय नीली स्याही फैंकी गई जब वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे। दिपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी वीडियो साझा करते हुए लिखा, नीला रंग तो मेरा है। जय भीम।

