Site icon Dainik Savera Times

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब तक असम में 71 ‘देशद्रोही’ हुए गिरफ्तार

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कथित रूप से ‘राष्ट्र-विरोधी’ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे ऐसे मामलों में राज्य में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा कि कोकराझार, गोलपारा और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिलों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘71 देशद्रोही अब सलाखों के पीछे हैं। असम पुलिस डिजिटल माध्यमों पर कड़ी निगरानी रख रही है।’ इससे पहले, विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डैमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक अमीनुल इस्लाम को कथित तौर पर पाकिस्तान और पहलगाम आतंकी हमले में उसकी संलिप्तता का ‘बचाव’ करने लिए देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामले में जमानत मिलने के बाद इस्लाम को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत में लिया गया था।

ये भी पढ़ें: तीसरी ‘आंख’ को लेकर भारत का कड़ा एक्शन… देश की सुरक्षा के लिए इस तारीख से बैन हो सकते हैं चीनी CCTV कैमरे

Exit mobile version